संदेश

कुर्सी दौड़ Race For Chair

चित्र
  कुर्सी लकड़ी की हो अथवा किसी धातु की कोई फर्क नहीं पड़ता खेल है कुर्सी पर बैठने का इस दौड़  में शामिल अनेक राजनैतिक दल दौड़ते कुर्सी के लिए कुर्सी राजनैतिक सत्ता की इन दलों के अपने-अपने चुनाव चिह्न सिद्धांत और विचारधारा लोकतंत्र इनका नारा जाते जनता के बीच वोट मांगने चुनाव के समय रात दिन कर देते एक करते झूठा चुनाव प्रचार भोली-भाली जनता को  करते गुमराह लालच देते जनता को लेते वोट धनवानों का धन निर्धनों की निर्धनता दूषित करते प्रजातंत्र को वोटों का करते ध्रुवीकरण जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते नहीं जनता को आपस में लड़ाते सामान्य को समस्या समस्या को सामान्य बना देते राजनीति में सब जायज कहते सहारा लेते असमाजिक और अराजक तत्वों का चुनाव जीतने के बाद पांच साल आराम से कटते भूल जाते जनता को बात करते जनहित की करते निज हित दल बदल नीति गम्भीर बीमारी सत्ता का सुख भोगने हेतु शामिल हो जाते  सत्ताधारी पार्टी में भ्रष्टाचार एक प्रमुख समस्या योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंचता जनता तक नाम लोकतंत्र का किन्तु है 'लोभतंत्र'

शिक्षक Teacher

चित्र
हे शिक्षक !  तुम दीपक जलकर स्वयं देते दूसरों को प्रकाश स्वयं अंधरे में रहकर कर देते सारे जग को दीप्तिमान हे शिक्षक !  तुम हो महान जलना है तुम्हारा धर्म जब तेल तुम्हारा  हो ज्ञान शैली  हो तुम्हारी वाती फिर क्यों न जलो अविराम ?  हे शिक्षक  !  तुम हो महान न ऊंच नीच का भेद देते प्रकाश समान फैलाते सर्वत्र ज्ञान हे शिक्षक !  तुम हो महान 

टेंशन Tention

जीवन में टेंशन कैसे हो  इसका मेन्शन यह भी है एक टेंशन मात्र ऐसा सोचने से क्या कोई  हो पायेगा टेंशन फ्री अतैव  जरूरी है करना इसका मेन्शन बच्चों को मम्मी पापा की डांट फटकार का टेंशन पब्लिक स्कूल का भारी बैग लादने का टेंशन होमवर्क का टेंशन इक्जाम में हण्ड्रेड परसेंट मार्क्स लाने का टेंशन क्लासमेट से मिलने, विछुड़ने का टेंशन विचार ना मिलने पर लड़ाई-झगड़े का टेंशन पढ़ाई के बाद जाब मिलने का टेंशन पैसा कमाने और खर्च करने का टेंशन रिश्तों का टेंशन लोन लिया ह़ो तो किश्तों का टेंशन उधार देने और लेने का टेंशन कोई वस्तु ना हो तो टेंशन वस्तु होने पर और भी अधिक टेंशन वस्तुओं में मिलावट का टेंशन जीवन में दिखावट का टेंशन सोसाइटी में स्टेटस का टेंशन बृद्ध हुए तो स्वास्थ्य में गिरावट का टेंशन परिवार में बच्चों की खट्टी मीठी बातों का टेंशन अरे मेरे मित्र टेंशन क्या कब्र तक साथ रहने का विचार है  ! 

यूज एण्ड थ्रो Use And Throw

तकनीक के विकास से कम हुई वस्तुओं की लागत किन्तु कम हुआ टिकाऊपन भी परिवर्तन आया व्यक्ति की सोच  में सोचा पुरानी वस्तु को सुधरवाने से अच्छा नयी वस्तु को खरीदना इससे मनुष्य के जीवन में आया भौतिकवाद मनुष्य को मनुष्य से कम वस्तुओं से अधिक प्रेम हुआ सामाजिक मूल्यों में आया परिवर्तन सेवाभाव  हुआ कम परिणामस्वरूप व्यक्ति हुआ स्वार्थी एवं लालची धन ही  हो गया सबकुछ व्यक्ति रह गया यूज एण्ड थ्रो वस्तु बनकर

अनुभव experience

जीवन में निरन्तर चलने वाली प्रकिया है अनुभव इसका प्रारंभ होता जिज्ञासा से प्रयत्न भूल एवं सुधार आवश्यक अंग इसके एक ही कार्य को बार-बार करने से कार्य हो जाता सरल समय की होती बचत आती गुणवत्ता कार्य में परिणाम स्वरूप अनुभव प्राप्त व्यक्ति को काम मिल जाता शीघ्र अनुभव है ज्ञान का भण्डार आय का स्रोत एवं मानव जीवन के विकास का आधार

विविधा Vividha

चित्र
सदा प्रेम से तुम करो, सबसे वार्तालाप  | इससे समाज में बढे़, तुम्हारा मेल मिलाप || प्रेम तत्व सबसे बड़ा, इससे बड़ा न कोय | जो इसको समझे भला, क्यों न पंडित होय || को जाने किस बाल के, लिखो है कहा ललाट | जीवन में बन जाये कुछ, या रह जाय सपाट || माता-पिता चाहे भला, बालक करे विकास | ध्यान उस पर दें सदा, दूर हो या पास || जीवन में सफलता का, सबसे बड़ा है राज | काम को टालो नहीं, करो आज का आज || फिर फिर फिर तू क्या करे, फिर में तो है फेर | काम को पूरा कर अभी, बेर हो या अबेर  || ईश्वर सबका एक है, मानव में क्यों भेद | जात-पांत को देखकर, यही तो होता खेद || जो तू चाहे जगत में, तेरा हो सम्मान | तुझे न करना चाहिए, किसी का अपमान || चिंता चिता से बुरी है, तू चिंता कर नाय | चिता जरावै मरे को, यह तो जिंदा जराय || दुख में भी हंसते रहो, मत हो कभी उदास | जैसे कीचड़ में कमल, करता सदा विकास || कष्टों से तुम ना डरो, इनसे होय सुधार | ज्यों तपने के बाद ही, सोना पाय निखार || शीतल निर्मल जो बने, सबका प्रिय हो जाय | ज्यों पूनम के इन्दु को, देख सभी हरसाय || विनम्र जन तो विपत से, उसी भांति बच जाय | आंधी में कोम...

सामाजिक नीति Social Policy

 जो तू चाहे जगत में, तेरी फूले फुलवार | तो तुझको ना चाहिए, किसी से करना रार || जीवन में आते सदा, सुख दुःख दोनों तोय | जो चाहे अपना भला, दोनों में सम होय || जो तू चाहे जगत में, तेरा हो कल्यान | माता पिता और गुरू, सबका कहना मान || रक्षक ही जब हो भक्षक, तब हो कौन सहाय | फिर प्राणों के बचने का, नहीं कोई उपाय || जो तू चाहे जगत में, तेरा हो कुछ मोल | तो अपने ज्ञान चक्षु को, जल्दी लेना खोल || ज्ञानी होने का कभी, मत करना अभिमान | घट जायेगा जगत में, तेरा फिर सम्मान || मित्रों देखो जगत में, वह सुख से रह पाय | दूसरों की चीज को, देख न जो लुभयाय || दोस्ती और दुश्मनी, दूर से जो कर पाय | ऐसे व्यक्ति के जीवन में, कष्ट कभी न आय || संगत करना साधु की, दुर्जन का न साथ | पछतायेगा फिर कभी, माथे पै धर हाथ  || संगत का ऐसा असर, कभी न खाली जाय | जैसी संगत जाये तू, वैसा ही फल पाय || सज्जन तो बिगड़े नहीं, चाहे होय कुसंग | चन्दन पर विष ना चढ़े, लिपटें लाख भुजंग || दुष्ट न छोड़ें दुष्टता, लाख जतन कर कोय | ज्यों पकने के बाद भी, मिर्च न मीठी होय || दुर्जन से बचकर रहो, जो तुम चाहो खैर | इनसे भली न दोस्ती, और ...

जीवन में संतुलन का महत्व - importance of balance in life

चित्र
                     जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक संतुलन इसके बिगड़ने से आतीं हैं समस्याएं- कार्य में व्यवधान जीवन में तनाव व्यवहार में कमी सामाजिक अव्यवस्था  स्वास्थ्य में खराबी पर्यावरण प्रदूषण आदि व्यक्ति का  कर्तव्य हो यथा संभव प्रयास करे संतुलन बनाए रखने का इस हेतु दो विरोधी तत्वों के बीच समता का भाव रख कर मिलती है सफलता उद्देश्य को प्राप्त करने में जीवन के लिए वरदान एवं अमृत है मानसिक संतुलन

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी | Importance of Social Distancing

चित्र
 थोड़ी दूरी बहुत जरूरी विश्वव्यापी महामारी हो कोरोना संक्रमण भारी हो  ऐसे में बाहर जाना जारी हो मास्क और दो गज की दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी सम्बन्धों में ना आए खटास इनमें बना रहे सदा मिठास जीवन में ना होएं निराश ध्यान रहे थोड़ी सी दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी भोजन पक जाए कम समय में वर्तन साफ हो कुछ ही क्षण में आंच ठीक से लगे वर्तन में हो लेवा और थोड़ी सी दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी फसल उत्पादन यदि है बढा़ना फसल चक्र निश्चय अपनाना खाद पानी समय से लगाना पौधों बीच रहे निश्चित दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी बच्चे की हो ठीक बढ़वार उचित समय मिले उसे आहार होता रहे उसका उपचार दो बच्चों बीच तीन साल की दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी पुस्तक पढ़े तो रखें ध्यान सीधे बैठे सीना तान और कहीं ना जाए ध्यान हो पुस्तक से डेढ़ फुट की दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी टी०वी०है मनोरंजन का साधन इसे ना समझे कोई वाहन आंखों का सदा रखें ध्यान बनी रहे तीन गज की दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी सड़क पर वाहन जब चलायें यातायात के नियम  अपनायें दुर्घटना से सबको बचायें दो वाहनों बीच हो निश्चित दूरी थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

साहस, धैर्य और सफलता - Courage, Patience and Success

चित्र
साहस, धैर्य और सफलता दो भाई साहस और धैर्य बैठे रहते मुंह फुलाए इस घमंड में बड़ा हूँ मैं  दोनों तर्क देते  अपना अपना चालाक थे दोनों अकेले में मिलते सफलता से  कहते तुम्हारी प्राप्ति हुई  मेरी बजह से सफलता बोली हंसकर मैंने समझा है दोनों को क्योंकि  तुम भाई हो मेरे कल निर्णय होगा बड़ा कौन?  आना एक साथ दोनों देना अपने अपने तर्क बात मान ली दोनों ने पहले बारी आई साहस की लगा शेखी बघारने बोला कार्य की शुरुआत करता हूँ मैं पग पग पर हूँ आवश्यक कार्य असम्भव मेरे बिना,  सफलता  मुस्कराती रही मन ही मन बोली साहस भाई कहना है और कुछ उत्तर मिला नहीं सफलता बोली भाई धैर्य बोलो   चुप बैठे हो कैसे?  धैर्य ने भी दिया उत्तर संयमित भाषा में बोला जब मेरा छोटा भाई साहस  जाता है थक मेरा काम शुरू होता है तब कार्य सिद्ध होने तक अडिग रहता बिना किसी थकान के कार्य सिद्ध होता मेरी अडिग तपस्या से, साहस और धैर्य दोनों के तर्क सुने सफलता ने अन्त में  निर्णायक स्वर में  बोली सफलता निश्चय ही महान हो तुम दोनों किन्तु लोगों को कहते सुना मैंने सबसे बड़ी है स...