टेंशन Tention

जीवन में टेंशन
कैसे हो 
इसका मेन्शन
यह भी है
एक टेंशन
मात्र
ऐसा सोचने से
क्या कोई 
हो पायेगा
टेंशन फ्री
अतैव 
जरूरी है
करना इसका मेन्शन
बच्चों को
मम्मी पापा की डांट फटकार का टेंशन
पब्लिक स्कूल का
भारी बैग लादने का टेंशन
होमवर्क का टेंशन
इक्जाम में
हण्ड्रेड परसेंट मार्क्स लाने का टेंशन
क्लासमेट से
मिलने, विछुड़ने का टेंशन
विचार ना मिलने पर
लड़ाई-झगड़े का टेंशन
पढ़ाई के बाद
जाब मिलने का टेंशन
पैसा कमाने और खर्च करने का टेंशन
रिश्तों का टेंशन
लोन लिया ह़ो तो
किश्तों का टेंशन
उधार देने और लेने का टेंशन
कोई वस्तु ना हो तो टेंशन
वस्तु होने पर और भी अधिक टेंशन
वस्तुओं में
मिलावट का टेंशन
जीवन में
दिखावट का टेंशन
सोसाइटी में
स्टेटस का टेंशन
बृद्ध हुए तो
स्वास्थ्य में गिरावट का टेंशन
परिवार में
बच्चों की खट्टी मीठी बातों का टेंशन
अरे मेरे मित्र
टेंशन
क्या कब्र तक
साथ रहने का विचार है  ! 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA