संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

व्यस्त रहो मस्त रहो #VYAST RAHO # MAST RAHO# BLOG

मानव जीवन में व्यस्तता बहुत जरूरी है। अंग्रेजी में कहावत है - 'Empty miind is devil's workshop. ' खाली दिमाग शैतान का घर होता है । अर्थात खाली बैठे आदमी का शरीर भले ही नहीं चल रहा हो किन्तु उसका दिमाग सदा चलता रहता है। ऐसे आदमी के मन में जैसे विचार आयंगे वैसा ही काम वो करेगा।            आपने अपने घर में बच्चों को तो देखा ही होगा। बच्चे एक जगह शांतिपूर्वक नहीं बैठते हैं। वे सदा इधर उधर कुछ न कुछ उलट-पलट और छेड़छाड़ करते रहते हैं। घर में रखे सामान की तोड़-फोड़ करना और काम विगाड़ना उनके लिए सामान्य बात है। इसका मुख्य कारण यह होता है कि वे कोई काम करने लायक तो हैं नहीं जिसमें वे व्यस्त रहें अत: उनके मन में कुछ न कुछ विचार आते रहते हैं और वे  वैसा ही करते रहते हैं। उनका सही गलत से भी कोई मतलब नहीं होता है।             काम करने वाले आदमी का समय आसानी से व्यतीत हो जाता है। समय कब बीत गया उसे पता ही नहीं चलता है।काम पूरा हो जाने पर उसको सुख की अनुभूति होती है क्योंकि व्यक्ति का कोई भी कार्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में उसके जी...