संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कौन आगे और कौन पीछे KAUN AAGE AUR KAUN PEECHHE

आपने खिलाड़ियों को दौड़ते हुए देखा होगा। इस दौड़ में जीत उसी की होती है जो दौड़ में आगे निकल जाता है। दौड़ जब लम्बी होती है तो धावक को ट्रैक (जिसमें खिलाड़ी दौड़ता है) के कई चक्कर लगाने पडते हैं। इस दौड़ में कौन आगे निकल जायेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी कोई आगे और कभी कोई आगे यह सब चलता रहता है। अन्त में जो सबसे आगे निकल जाता है जीत उसी की होती है।              मनुष्य का जीवन भी एक लम्बी दौड़ की तरह है। जीवन की इस दौड़ में हर कोई आगे निकलने का प्रयास कर रहा है। दर्शक-समाज को कभी कोई आगे निकलता दिखाई देता है और कभी कोई। इस दौड़ में, हमें जिससे आत्मीयता होती है उसे आगे निकलता देखकर हम खुश होते हैं और दूसरा कोई आगे निकलता है तो हम उदास हो जाते हैं। यह मानव स्वभाव है।                 ईश्वर ने हमें बहुत कुछ दिया है लेकिन सबकुछ नहीं दिया है। किसी को ज्ञान दिया है तो उसे धन नहीं दिया। किसी को स्वर दिया है तो उसे सुन्दरता नहीं दी। ईश्वर ने जो कुछ भी किया है हमारे भले के लिए किया है। उसने ना हमें कोई सजा दी है और ...

गैर बने अपने GAIR BANE APNE

समय के साथ साथ हमारे जीवन में बदलाव होता रहता है। परिस्थितियां बदलती हैं तो हमारी विचाधारा भी बदल जाती है। जो व्यक्ति हमें बुरा लगता था  परिस्थितियों वश वही व्यक्ति हमें अच्छा लगने लगता है। जिंदगी भी अजीब है इसमें कब कौन सा मोड़ आ जाये निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस संघर्षपूर्ण जीवन में मनुष्य जीवन पथ के मोड़ों से गुजरते हुए आगे बढ़ता रहता है। यही जिंदगी है।              एक आम आदमी के मन में अपने-पराये, मित्र-शत्रु की सोच होती ही है लेकिन जिस इंसान का आत्मिक विकास हो गया हो या यूँ कहें जिसमें समता का भाव आ गया हो उसके लिए तो सभी अपने होते हैं कोई पराया नहीं होता है। ऐसा इंसान अपने जीवन में सदा सुखी रहता है । लेकिन ऐसे इंसान समाज में बहुत कम होते हैं।              इस लेख में हम यह समझने का प्रयास करेंगे कि किन कारणों से गैर भी अपने बन जाते हैं और उनका हमारे प्रति पहले से अच्छा बर्ताव हो जाता है।             आज के इस भौतिकवादी युग में हर भलाई बुराई की जड़ पैसा है। जहाँ आदमी...

मानव जीवन में दिखावे का महत्व MAANAV JEEVAN MEIN DIKHAVE KA MAHATAV

परिवर्तन प्रकृति का आवश्यक नियम है। कभी जाड़ा, कभी गर्मी तो कभी बरसात होती है। पेड़ पौधों में भी परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देता है। पेड़ पौधे समय से फूलते फलते हैं। इसी तरह समाज में भी परिवर्तन होता है। इसे सामाजिक परिवर्तन कहा जाता है।            पहले मनुष्य की सीमित आवश्यकताएं थीं। इनकी पूर्ति के लिए मनुष्य प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग और उपभोग करता था। उसके जीवन में दिखावा बहुत कम था। उसका जीवन एक स्वाभाविक जीवन था। मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेता था। जीवन में टेंशन कम था इसलिए मनुष्य स्वस्थ रहता था।            समय का पहिया चलता रहा। सभ्यता का विकास हुआ। अब मनुष्य की आवश्यकताएं पहले से कहीं अधिक हो गयी ं। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अब इंसान को पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी पड़ रही थी। जब आदमी परेशानी झेलता है तब उसका दिमाग ज्यादा चलता है और अपनी समस्या का समाधान किसी तरह ढूंढ लेता है।             मनुष्य ने धीरे धीरे प्राकृतिक वस्तुओं के साथ साथ कृत्रिम वस्तुओं का उत्पा...

मैंने कब कहा MAINE KAB KAHAA

हम जब भी किसी के साथ बैठते हैं तो आपस में कुछ न कुछ बात अवश्य करते हैं। इन बातों का सिलसिला यूँ ही नहीं चलता है। कभी अपने बारे में तो कभी दूसरों के बारे में बातचीत होती है। आज हम कहने सुनने की कला को समझने का प्रयास करेंगे।            मनुष्य एक सामजिक प्राणी है। समाज से ही हम अच्छी बुरी हर प्रकार की बातें सीखते हैं। सीखने का यह क्रम जीवन भर चलता रहता है। ऐसा देखने में आया है कि किसी काम के बिगड़ जाने पर उसकी जिम्मेदारी कोई लेना नहीं चाहता है और काम बन जाने पर उसका श्रेय सभी लेना चाहते हैं।             अपनी कही हुई बात को स्वीकार न करना भी झूठ बोलने का एक तरीका है। जब बात कहीं फँस जाती है तो लोग अक्सर यही कहते हैं- मैंने कब कहा और अपनी कही हुई बात से मुकर जाते हैं तथा अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं।              झूठ बोलना, आज एक आम बात है। कभी इंसान अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए तो कभी मनोविनोद के लिए झूठ बोलता है। झूठ का नमक डाले बिना बातचीत की सब्जी में स्वाद नहीं आता है। सच बोलने से सुनने वाल...