संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में समझदारी # JEEVAN MEIN SAMAJHDARI # BLOG

जीवन को सुखमय बनाने की हर किसी की लालसा होती है और हर कोई इसके लिए प्रयासरत भी रहता है। जीवन को सुखमय और सरल बनाने के लिए समझदारी की आवश्यकता होती है।जीवन संघर्षों से भरा है या यह कहें संघर्ष ही जीवन है। संघर्ष करना सजीव होने का लक्षण है। जो संघर्ष नहीं कर रहा है वो निर्जीव है। जीवन से जुड़ी समस्याओं से संघर्ष करते समय हमारी समझदारी ही हमारे काम आती है।            समस्या का समाधान ढूँढ लेना समझदारी है। जीवन में अनेक समस्याएं आती हैं किन्तु हर समस्या का समाधान भी है। जीवन में अनेक बार ऐसा देखने में  आया है, हम जिसे समस्या समझ रहे हैं वो समस्या नहीं बल्कि हमारे लिए वरदान होता है। हमारे जीवन में कुछ नया और शुभ हो जाता है जिसकी हमने कल्पना भी नही की थी। हम ईश्वर को  धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि ईश्वर जो  करता है वो हमारे भले के लिए करता है। हम उसकी महिमा को नहीं समझ पाते हैं वो अलग बात है।              सोच समझकर बात करना ठीक होता है। कुछ लोग बिना सोचे समझे कुछ भी ऊलजलूल बक देते हैं जो सुनने वाले को ठीक नहीं ल...