पतंग kite
मजबूत देखकर माजा लाओ, उसमें बाँधकर मुझे उड़ाओ | ठीक तरह से मुझे बाँध लो, छोटे भैया को संग ले लो | छुट्टी देंगे छोटे भैया, मुझे उड़ाएंगे दद्दा भैया | भूलकर भी छत्त पर न जाओ, मैदान में जाकर मुझे उड़ाओ | आसमान में मैं उड़ जाऊँ, हवा से बातें करके आऊँ | शांत हवा में मौज मनाती, तेज हवा से मैं घबराती | ढील देने पर नीचे गिरती, खेंचो तो ऊपर उड़ जाती | मुझसे तुम अनुशासन पाओ, जीवन में ऊँचे उठ जाओ |