संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साहस, धैर्य और सफलता - Courage, Patience and Success

चित्र
साहस, धैर्य और सफलता दो भाई साहस और धैर्य बैठे रहते मुंह फुलाए इस घमंड में बड़ा हूँ मैं  दोनों तर्क देते  अपना अपना चालाक थे दोनों अकेले में मिलते सफलता से  कहते तुम्हारी प्राप्ति हुई  मेरी बजह से सफलता बोली हंसकर मैंने समझा है दोनों को क्योंकि  तुम भाई हो मेरे कल निर्णय होगा बड़ा कौन?  आना एक साथ दोनों देना अपने अपने तर्क बात मान ली दोनों ने पहले बारी आई साहस की लगा शेखी बघारने बोला कार्य की शुरुआत करता हूँ मैं पग पग पर हूँ आवश्यक कार्य असम्भव मेरे बिना,  सफलता  मुस्कराती रही मन ही मन बोली साहस भाई कहना है और कुछ उत्तर मिला नहीं सफलता बोली भाई धैर्य बोलो   चुप बैठे हो कैसे?  धैर्य ने भी दिया उत्तर संयमित भाषा में बोला जब मेरा छोटा भाई साहस  जाता है थक मेरा काम शुरू होता है तब कार्य सिद्ध होने तक अडिग रहता बिना किसी थकान के कार्य सिद्ध होता मेरी अडिग तपस्या से, साहस और धैर्य दोनों के तर्क सुने सफलता ने अन्त में  निर्णायक स्वर में  बोली सफलता निश्चय ही महान हो तुम दोनों किन्तु लोगों को कहते सुना मैंने सबसे बड़ी है स...

अन्नदाता - Bhartiya Kisan Par Kavita – Poem on Farmer

चित्र
'अन्नदाता'  किसान वर्ग हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग है| यह हमारे अन्न दाता है| इनकी मेहनत और परिश्रम के वजह से हम सब 2 वक्त का खाना खा पा रहे है| भारत में आज के समय में हर साल लगभग 3 से लेकर चार हजार किसान आत्महत्या कर लेते है| इस दुखद घटनाओ की वजह अनाज के बदले कम रकम मिलना, बारिश न आना, आदि है| आज के समय में भी भारत के किसानो को वो लाभ नहीं मिल पाए है जिसके वे हकदार है|  अन्नदाता मेरे भ्राता कुछ कहा न जाता क्योंकि दु:ख दर्द से तुम्हारा नाता बासी रोटी  नमक मिर्च की चटनी नाश्ता तुम्हारा सुबह से शाम तक करते काम खेतों में साथी तुम्हारे हल बैल, खुरपी, कुदाल और फावड़ा फसल की बोआई से कटाई तक करते कार्य तेज धूप, वर्षा और ठण्ड में जाड़े में तुम्हारा सहारा हुक्का चिलम और अलाव रात को लुढ़क जाते पराली, पताई के गलीचे में तलवों की मोटी खाल एवं विवाइयां मानों जूते चप्पल तुम्हारे अक्सर सहते प्राकृतिक आपदाएँ सूखा, बाढ़ एवं ओलावृष्टि लोन मिलता पाच प्रतिशत मासिक ब्याज की दर पर डूबे रहते आजीवन कर्ज में बिटिया की शादी करते खेत बेच कर फसल का मूल्य निर्धारण होता माँग पूर्ति एवं भण्डारण क्...