यूज एण्ड थ्रो Use And Throw

तकनीक के विकास से
कम हुई
वस्तुओं की लागत
किन्तु
कम हुआ
टिकाऊपन भी
परिवर्तन आया
व्यक्ति की सोच  में
सोचा
पुरानी वस्तु को सुधरवाने से
अच्छा
नयी वस्तु को खरीदना
इससे
मनुष्य के जीवन में आया
भौतिकवाद
मनुष्य को मनुष्य से कम
वस्तुओं से अधिक प्रेम हुआ
सामाजिक मूल्यों में
आया परिवर्तन
सेवाभाव 
हुआ कम
परिणामस्वरूप
व्यक्ति हुआ
स्वार्थी एवं लालची
धन ही  हो गया
सबकुछ
व्यक्ति रह गया
यूज एण्ड थ्रो वस्तु बनकर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA