कुर्सी दौड़ Race For Chair


 
कुर्सी लकड़ी की हो
अथवा
किसी धातु की
कोई फर्क नहीं पड़ता
खेल है
कुर्सी पर बैठने का
इस दौड़  में
शामिल अनेक राजनैतिक दल
दौड़ते
कुर्सी के लिए
कुर्सी राजनैतिक सत्ता की
इन दलों के
अपने-अपने चुनाव चिह्न
सिद्धांत और विचारधारा
लोकतंत्र इनका नारा
जाते जनता के बीच
वोट मांगने
चुनाव के समय
रात दिन कर देते एक
करते झूठा चुनाव प्रचार
भोली-भाली जनता को 
करते गुमराह
लालच देते जनता को
लेते वोट
धनवानों का धन
निर्धनों की निर्धनता
दूषित करते
प्रजातंत्र को
वोटों का करते ध्रुवीकरण
जाति और धर्म के नाम पर
चुनाव लड़ते नहीं
जनता को आपस में लड़ाते
सामान्य को समस्या
समस्या को सामान्य बना देते
राजनीति में सब जायज कहते
सहारा लेते
असमाजिक और अराजक तत्वों का
चुनाव जीतने के बाद
पांच साल आराम से कटते
भूल जाते जनता को
बात करते जनहित की
करते निज हित
दल बदल नीति
गम्भीर बीमारी
सत्ता का सुख भोगने हेतु
शामिल हो जाते 
सत्ताधारी पार्टी में
भ्रष्टाचार एक प्रमुख समस्या
योजनाओं का पूरा लाभ
नहीं पहुंचता जनता तक
नाम लोकतंत्र का
किन्तु है 'लोभतंत्र'



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA