थोड़ी दूरी बहुत जरूरी | Importance of Social Distancing

 थोड़ी दूरी बहुत जरूरी



विश्वव्यापी महामारी हो

कोरोना संक्रमण भारी हो 

ऐसे में बाहर जाना जारी हो

मास्क और दो गज की दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

सम्बन्धों में ना आए खटास

इनमें बना रहे सदा मिठास

जीवन में ना होएं निराश

ध्यान रहे थोड़ी सी दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

भोजन पक जाए कम समय में

वर्तन साफ हो कुछ ही क्षण में

आंच ठीक से लगे वर्तन में

हो लेवा और थोड़ी सी दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

फसल उत्पादन यदि है बढा़ना

फसल चक्र निश्चय अपनाना

खाद पानी समय से लगाना

पौधों बीच रहे निश्चित दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

बच्चे की हो ठीक बढ़वार

उचित समय मिले उसे आहार

होता रहे उसका उपचार

दो बच्चों बीच तीन साल की दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

पुस्तक पढ़े तो रखें ध्यान

सीधे बैठे सीना तान

और कहीं ना जाए ध्यान

हो पुस्तक से डेढ़ फुट की दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

टी०वी०है मनोरंजन का साधन

इसे ना समझे कोई वाहन

आंखों का सदा रखें ध्यान

बनी रहे तीन गज की दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

सड़क पर वाहन जब चलायें

यातायात के नियम  अपनायें

दुर्घटना से सबको बचायें

दो वाहनों बीच हो निश्चित दूरी

थोड़ी दूरी बहुत जरूरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA