क्रोध

क्रोध कभी मत कीजिए , बुद्धि का करे नास ।
बिन बुद्धि क्या कर सका , जग में कोई विकास ।।

क्रोध करना ठीक नहीं, यह न किसी को भाय ।
क्रोधी जन भी तो सदा , बाद में है पछताय ।।

 जो कोई चाहे जगत में, सबका प्रिय हो जाय ।
क्रोध त्यागने पर ही , वह ऐसा कर पाय ।।

शांति के बिना तो कभी , क्रोध न जीता जाय ।
ज्यों पानी डाले बिना , आग न बुझने पाय ।।

रक्त चाप के रोग में ,क्रोध है बड़ा सहाय ।
ज्यों घी डाले आग का , जलना तेज हो जाय ।।

आग भी नहिं जला सके , जैसा क्रोध जलाय ।
क्रोधी जन का तो सदा , तन दुबला हो जाय ।।

क्रोध को सेवक रूप में, जो कोई ला पाय ।
उसके जीवन में यही , अनेक काम बनाय ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA