श्री गांधी जयंती Shri Gandhi Jayanti



सत्य,अहिंसा और प्रेम का, जिसने पाठ पढ़ाया |
गरीब और दीन दुखियों को,जिसने गले लगाया |
शरीर श्रम का महत्व जीवन में, जिसने हमको सिखलाया |
बिना मेहनत किये भोजन करना, पाप जिसने बतलाया |
सादा जीवन उच्च विचार को, जिसने जीवन में अपनाया |
खादी और चरखा के बल पर, रोजगार जिसने दिलवाया |
कर्म को ही पूजा कहकर, गीता का ज्ञान कराया |
पथ से भ्रमित भारत  को, सही मार्ग दिखलाया |
बिना युद्ध और हिंसा के, भारत आजाद कराया |
ऐसे गांधीजी के जीवन से, हम सब शिक्षा पाये ं |
आज जयंती के अवसर पर, उनको शीश नवायें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA