वृक्ष हमें कितने फल दाता



जीवों को जीवित रहने को,

रोग भगा स्वस्थ रहने को,

प्रदूषण को कम करने को 

वृक्षों से ऑक्सीजन मिल जाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


सूरज जब अग्नि बरसाये,

सब जीवों को धूप सताये,

धूप में विल्कुल रहा न जाये 

वृक्ष ही हमको छाया देता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


वर्षा सर्दी और धूप से,

शिकारी और हिंसक मानव से,

तेज ध्वनि के प्रदूषण से 

पशुओं को जंगल ही बचाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


सर्दी से अपने को बचाने,

भाँति - भाँति के भोजन पकाने,

फर्नीचर और मकान बनाने 

हेतु लकड़ी, ईंधन मिल जाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


देवालय में पूजा करने को,

घर आँगन में खुशबू भरने को,

ब्रत में फलाहार करने को 

फल और फूल मिल जाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


जंगल में जब घास की कमी हो,

पशुओं को भी भूख लगी हो,

वृक्षों से ही चारा मिलता हो 

ऐसे समय बाँज  याद आता |  

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 


मिट्टी को काटने से बचायें,

पत्तियां सड़कर खाद बनायें,

भूमि को उपजाऊ बनायें 

कृषि विकास सम्भब हो पाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता || 

  

वृक्षारोपण में हाथ बँटायें,

जंगलों को कटने से बचायें,

जीवन में खुशहाली लायें 

वृक्ष हमारे भाग्य विधाता | 

वृक्ष हमें कितने फल दाता ||


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA