डा० भीमराव अम्बेडकर

भारत रत्न से सम्मानित, संघर्ष किया असीम  |
विधिवेत्ता, दलित मसीहा, तेरी जय जय भीम  ||

चौदह अप्रैल 1891 को, महू में जनमें आप   |
भीमाबाई सकपाल माँ,  और राम जी   बाप  ||

बड़ौदा नरेश ने शिक्षा हेतु, छात्रवृत्ति की  प्रदान |
बैरिस्टर बन देश का  , खूब किया  कल्यान  ||

संविधान के चक्र के  , सदा आप रहे  अक्ष  |
आरक्षण की बात कही, दलितों का लिया पक्ष ||

दलितों का भी सिर ऊँचा हो, होय छुआछूत दूर |
भीमराव अम्बेडकर जी ने, संघर्ष किया भरपूर  ||

दलित और दीन-दुखियों से, रहा आपका प्यार  |
स्वतंत्रता और समानता रहे, आपके दर्शन के आधार ||
 
भारत के इतिहास में सदा, अमर रहेगा नाम  |
भीमराव अम्बेडकर जी ने, किये है ं ऐसे काम ||

  








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिक्के के दो पहलू SIKKE KE DO PAHLOO

इंसान की भूख INSAN KI BHOOKH

एक पुराने पेड़ की आत्मकथा EK PURANE PED KI ATMKATHA